
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुराना ढाबा वार्ड क्रमांक 04 निवासी भावना ठाकुर (24 वर्ष), पिता रविलाल ठाकुर के गुम होने पर थाना लालबाग में गुम इंसान क्रमांक 85/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार युवती की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान 27 नवंबर 2026 को पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दस्तयाबी के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर युवती को सुपुर्दनामा के तहत उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश जांगड़े, महिला प्रधान आरक्षक खुशबू नागवंशी एवं आरक्षक कमल किशोर यादव की सराहनीय भूमिका रही।










































