back to top

कांकेर : ‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार‘’ हेतु 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित…

कांकेर – ‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार’ के लिए जिले के कृषकों से 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में भरकर जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।‘डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार’ में चयनित कृषक को 02 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। केवल ऐसे कृषक ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे जो विगत दस वर्षों से कृषि कार्य छत्तीगसढ़ में कर रहे हो, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हो तथा कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो एवं तकाबी, सिंचाई, शुल्क, सहकारी बैंकों को कालातीत ऋण न हो।

Advertisements

कृषक का चयन एवं मूल्यांकन फसल विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर तथा उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार एवं अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रयास, विगत तीन वर्षों में विभिन्न फसलों की उत्पादकता का स्तर तथा कृषि एवं सहयोगी क्षेत्रों में कृषक द्वारा किया गया उल्लेखनीय एवं नवोन्वेषी कार्य के आधार पर किया जाएगा।कृषि क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले किसान को यह पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसा कृषक जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हो, समन्वित कृषि प्रणाली एवं फसल विविधीकरण अपनाता हो, कृषि नवोन्वेषी कार्य करता हो।

भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग करता हो तथा कृषि विपणन में जिसका योगदान हो, को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार हेतु कृषकों के आवेदन पत्र में उल्लेखित तथ्यों का सत्यापन विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। कृषकों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति एवं राज्य स्तरीय जूरी के द्वारा किया जावेगा और उनके द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page