back to top

राजनांदगांव : तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत…

राजनांदगांव एक बाइक में सवार होकर जा रहे तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई । मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर किनारे पेड़ से जा टकराई। और मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया । पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Advertisements


मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेंडारवानी पुलिया के पास दोपहर लगभग 12:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई । हादसा इतना गंभीर था कि बाईक सवार तीन मित्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला कि दो युवक महेंद्र एवं शुभे लाल बोगा नवागांव से निकले । और उन्होंने अपने साथ श्याम शाह को लिया फिर तीनों एकट कन्हर से पेंडारवानी के लिए निकल पड़े ।

पेडरवानी के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक श्याम शाह 31 वर्ष निवासी ग्राम हलामीटोला शुभेलाल बोगा 28 वर्ष तथा महेंद्र गुलेरी 30 बर्ष दोनों निवासी नवागांव के मौके पर मौत हो गई पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page