back to top

कांकेर : पत्नी के साथ मारपीट कर पति ने लगाई फाँसी…

कांकेर। कच्चे चौकी अंतर्गत घोटिया निवासी 38 वर्षीय जैतलाल शोरी पिति स्व. बिरजूराम शोरी ने पुलिस को बताया कि मेरा बड़ा भाई संतलाल शोरी 6 अगस्त की सायं साढ़े 6 बजे के आसपास किसी बात को लेकर पत्नी सुखदी के साथ मारपीट व लड़ाई झगड़ा किया।

Advertisements

मारपीट से पत्नी को अधिक चोट आने के कारण परिवार के सदस्य संजीवनी से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल ले गए। उसके पीछे पीछे संतलाल भी मोटर सायकल लेकर चला गया और रात को घर नहीं आ पाया।

संतलाल को ढूढ़ने के लिए परिजन निकले 7 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे ग्राम नागहुर के नाला के पास बरगद पेड़ की डंगाल में पीले कलर की नायलोन रस्सी से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page