
कांकेर – दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम आमागुहान निवासी 30 वर्षीय कंवला ठाकुर का मधुमक्खी के काटने से हुई मृत्यु के प्रकरण में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिये गये अधिकारों का प्रयोग करते हुए मृतक के निकटतम आश्रित बुधवारू राम ठाकुर के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार दुर्गूकोंदल के माध्यम से हितग्राही को किया जाएगा।
Advertisements

Advertisements










































