back to top

कांकेर : दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन एक ही दिन में करने का निर्णय विसर्जन के समय डीजे की आवाज नियंत्रित रखने की समझाईश…

कांकेर – कलेक्टर श्री चन्दन कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा की उपस्थिति में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तथा दशहरा पर्व आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांकेर शहर के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।धार्मिक मान्यता एवं आस्था के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन एक ही दिन में सम्पन्न करने का निर्णय शांति समिति की बैठक में लिया गया, विसर्जन रात्रि 10 बजे तक की जा सकेगी।

Advertisements

इसके लिए रूट चार्ट तैयार करने हेतु तहसीलदार कांकेर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कांकेर एवं थाना प्रभारी कांकेर को निर्देशित किया गया है। विसर्जन के समय नियंत्रित आवाज में डीजे का उपयोग करने तथा उसका उपयोग के लिए नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने और डीजे में गुफर्स का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया। दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन का भी पालन करने की समझाईश दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page