back to top

कांकेर : सुपोषण दूतो के द्वारा हितग्राहियों के घर-घर जाकर खिलाया जा रहा है पौष्टिक हलवा एवं खिचड़ी….

कांकेर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुपोेषण अभियान के तहत जिले के गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती और पोषक माताओं को सुपोषण दूतो द्वारा हितग्राही के घर-घर जाकर रागी का हलवा और कोदी की पौष्टिक खिचड़ी खिलाया जा रहा है।

Advertisements


कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी बाल विकास परियोजना के चयनित पर्यवेक्षक सेक्टरों के 950 आंगनबाड़ी केन्द्रों के गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती और पोषक माताओं को मुख्यमंत्री सुपोेषण अभियान के तहत सुपोषण दूतों के द्वारा हितग्राहियों के घर-घर जाकर रागी एवं कोदी की पौष्टिक हलवा और खिचड़ी वितरण किया जा रहा है, ताकि कुपोषित बच्चो के कुपोषण की दर में कमी लाई जा सकें और गर्भवती एवं पोषक माताओं का पोषण स्तर में सुधार हो सके।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा हितग्राहियों को कोरोना से बचाव के लिए गर्भवती एवं पोषक माताओं और उनके घरों के पात्र सदस्यों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page