back to top

कोंडागांव : आलू-करेला की सब्जी खाकर बीमार हुए 25 छात्र…

कोंडागांव। कोंडागांव के पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के बच्चे मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। आलू और करेला की सब्जी खाने से 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

उल्टी और दस्त होने लगी। इनमें से 4 छात्रों की हालत गंभीर है। सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में कुल 147 बच्चे रहते हैं। 19 सितंबर की रात खाने में करेले और आलू की सब्जी बनी थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page