back to top

कोण्डागांव : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा दावा आपत्ति हेतु….

कोण्डागांव 20 जुलाई 2021एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र् 2021-22 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में स्थित विद्यालयों में लिखित चयन परीक्षा 15 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 578 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।


        चयन परीक्षा के मूल्यांकन पश्चात परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों का प्राप्तांक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोण्डागांव के कक्ष क्रमांक-70 कलेक्ट्रेट परिसर के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है साथ ही जिले के सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी सूची उपलब्ध कराई गई है, जहां से अभ्यर्थी सूची का अवलोकन कर सकते है। प्राप्तांक के संबंध में विद्यार्थी अथवा पालकों को आपत्ति होने पर दावा आपत्ति 22 जुलाई 2021 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोण्डागांव में आवेदन के माध्यम से किया जा सकता है। नियत समय के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।  

Advertisements

You cannot copy content of this page