back to top

कोण्डागांव : छत्तीसगढ़ में कम्प्युटर ऑपरेटर और कार्यालय सहायक की निकली भर्ती…

कार्यालय नवोदय महिला कलस्टर बहिगांव ज०प० केशकाल जिला कोण्डागांव (छ०ग०) के द्वारा कम्प्युटर ऑपरेटर, कार्यालय सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 28.08.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

Advertisements

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

कुल पद 02 पद

कम्प्युटर ऑपरेटर 01 पद

कार्यालय सहायक 01 पद

आवेदन शुल्क

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक होनी चाहिए ।

शैक्षणिक योग्यता

  • कम्प्युटर ऑपरेटर – 12वीं उत्तीर्ण कम्प्युटर जानकार
  • कार्यालय सहायक – 10 वीं उत्तीर्ण 

वेतनमान

  • कम्प्युटर ऑपरेटर – ₹4,000 – 6,000/-
  • कार्यालय सहायक – ₹3,000 – 5,000/-

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ : 21-08-2023
  • अंतिम तिथि : 28-08-2023

भर्ती हेतु मुख्य नियम एवं शर्ते

1. आवेदक स्वयं सहायता समुह के सदस्य या परिवार से होना चाहिए । 

2. आवेदक किसी भी प्रकार से समुह एवं बैंक का कर्ज चुकाकर्ता नही होना चाहिए । 

3. आवेदक का समुह ए ग्रेड होना चाहिए । 

4. आवेदक का कार्यकारिणी (ईसी) व किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं होना चाहिए । 

5. आवेदक को भर्ती उपरांत समय – समय पर प्रशिक्षण व एक्सपोजर विजिट हेतु राज्य के भीतर 

अथवा राज्य के बाहर जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिए । 

6. लेखापाल को सामान्य गणतीय गणना के बारें में जानकारी होनी चाहिए। उसे ग्राम संगठन सहायक (VOA) पद पर कार्य करने का अनुभव होना चाहिए । 

7. कम्प्युटर ऑपरेटर को कम्प्युटर संबंधित जानकारी होनी चाहिए एवं 30 मिनट में 500 शब्दो में शीघ्र टायपिंग का अनुभव होना चाहिए। तथा कार्यालय सहायक पद पर कार्य करने का अनुभव वाले को प्राथमिकता दीया जायेगा । 

8. आवेदक को अपने कार्य के प्रति ईमानदार होना चाहिए, साथ में समुदाय में उसकी छवी अच्छी होनी चाहिए। 

9. फार्म दर 50रू होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page