back to top

कोरिया : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता पुत्री और दामाद की मौत….

कोरिया जिले के केन्हारी थाना क्षेत्र के बिछली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की जान चली गई दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पिता पुत्र और दामाद शामिल है घटना गुरुवार अपराह्न करीब 4:00 बजे की हैं ‌।

Advertisements

केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम बिछली गांव में आज एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी किनारे लगी धान की फसल में की रखवाली के लिए गए हुए थे । अपराह्न लगभग 4:00 बजे तेज हवा एवं गरज के साथ पानी गिरने लगा पानी तेज होने पर परिवार के सभी लोग खेत के पास सराय पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए इसी बीच तेज कड़क के साथ अकाशी बिजली सराय के पेड़ पर गिरी , गाज की चपेट में आने से परिवार के चार सदस्य जयलाल , प्रमिला, सुभद्रा ,भूपेंद्र की मौके पर मौत हो गई ।

बिजली की चपेट में आने से बुद्धि राम व सूरजभान झुलस गए । दोनों को संजीवनी एक्सप्रेस 108 से स्थानीय अस्पताल केल्हारी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर कर दिया गया । जहां उनका इलाज जारी है सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page