back to top

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : निजी तालाब से मछली चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगढ़ । मोहारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलांदुर के पूर्व सरपंच मानिक वर्मा के निजी तालाब में मछली चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना रात्रि 11.45 बजे की बताई जा रही है।

Advertisements

गांव के ही व्यक्तियों के समूह में शामिल किशोर पिता हीरालाल, सुखालू पिता मल्लू, संजू पिता जीवन, धनेश्वर पिता द्वारका, मूलचंद पिता बल्लू, और एक अन्य आरोपी सहित तालाब में जाल डालकर मछली निकाल रहे थे।

मानिक वर्मा द्वारा अचानक तालाब में हलचल देखकर टॉर्च मारी तब पता चला कि मछली चोर जाल से मछली निकाल रहे हैं। टॉर्च मारते ही मछली चोर जाल छोड़ मछली को पकड़कर भाग खड़े हुए।

मानिक वर्मा ने बताया कि मछली चोरी की शिकायत आए दिन मिल रही थी। कुछ दिनों से तलाब की निगरानी करवा रहे थे। आज रात्रि चोर जाल छोड़कर भाग गए इसकी लिखित जानकारी रात्रि में ही मोहरा चौकी में की गई। मोहारा चौकी प्रभारी सतीश पूरिया ने सुबह 6 आरोपियों को उठाकर पुलिस चौकी लाया गया शाम को धारा 151 के तहत डोंगरगढ़ भेज दिया गया।

मत्स्य इंस्पेक्टर निलय उमबरेडकर ने बताया कि कुछ दिनों से तालाब एवं जलाशयों में मछली चोरी की शिकायत मिल रही थी जिसके लिए अधिकारियों को सूचित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page