back to top

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा और महिलाएं : कलेक्टर तुलिका प्रजापति…

  • लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण कर सिलाई प्रशिक्षण बैच का किया शुभारंभ
  • मोहला 10 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में सिलाई (सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर्स) प्रशिक्षण के नवीन बैच का शुभारंभ किया गया।
  • इस अवसर पर जिले की कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने लाइवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा भी की। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
  • कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवा और महिलाएं न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों से पूरे मनोयोग, अनुशासन एवं नियमितता के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करने को कहा।
  • निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण का संचालन गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर कौशल एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
  • प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने कौशल का उपयोग आर्थिक सशक्तिकरण के लिए करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न कौशल विकास योजनाएं युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Advertisements

You cannot copy content of this page