back to top

खैरागढ़: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महाराष्ट्र निवासी आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़। जिले की सीजी पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिगर राज्य के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को प्रार्थी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 50 जेडसी 3801, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले में अपराध क्रमांक 162/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस को संदेही के मोबाइल नंबर 9226671134 के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही शंकर नारायण ढोरे उर्फ जग्गु निवासी बेरली, छत्रपति चौक, नागपुर (महाराष्ट्र) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और पोको कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद कर जप्ती पंचनामा तैयार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिगर राज्य के आरोपी को गिरफ्तार करने में खैरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page