back to top

खैरागढ़ : संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्यालय खैरागढ़ का औचक निरीक्षण कर सभी विभागों के कार्यों की जानकारी ली…

खैरागढ़. संभागायुक्त महादेव कावरे ने जिला कार्यालय खैरागढ़ का औचक निरीक्षण कर सभी विभागों के कार्यों की जानकारी ली। लोक सेवा गारंटी को समय-सीमा में और जनहित के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए। अनुपस्थिति पर दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी थमाया।

Advertisements

जिला कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे ने लोक सेवा गारंटी को समय-सीमा में और जनहित के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए । कार्यालय खुलने के समय जिला कार्यालय के दफ्तर पहुंचे कांवरे ने अधीक्षक कक्ष में उपस्थिति पंज़ी का निरीक्षण किया।

बगैर सूचना के अनुपस्थित दो कर्मचारियों सेवकराम देवांगन, सहायक ग्रेड 2 और आशीष चंद्राकर, सहायक ग्रेड 3 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्यालय में आकर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं करने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाई और सबसे पहले हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखने, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभागीय सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही का अवलोकन कर समस्त विभागों को रजिस्टर संधारित रखने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित भूमि से संबधित मिसल रिकॉर्ड लेने आए आवेदक हिरावन साहू झिकादाह ने बताया के रिकॉर्ड प्राप्त होने में 15 से 20 दिन का समय विभागीय कर्मचारियों द्वारा बताया जाता है। कर्मचारी कम होने से रिकॉर्ड निकालने में समय लगने की जानकारी देने पर संभागायुक्त कावरे ने मिसल रिकॉर्ड, नक्शा, खसरा, बी 1 एवं अन्य रिकार्ड को आवेदन प्राप्ति के पश्चात तत्काल उपलब्ध कराने, जाति प्रमाण पत्र बनाने में असुविधा न होने देने कहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page