back to top

राजनांदगांव : प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारणी गढ़ित, युवा चहरे आए सामने…

अकबर के करीबी प्रवीण बने प्रदेश सचिव, मारू, निखिल, हिमानी और क्रांति को भी मिला पद

Advertisements

राजनांदगांव, । प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी में युवा चेहरों को खास तवज्जों मिली है। प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर के करीबी प्रवीण मेश्राम समेत 5 को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। राजनीतिक तौर पर इन नियुक्तियों को काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आसन्न विधानसभा चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश सचिवों को विधानसभावार प्रभारी भी बनाया जाएगा।


मेहुल मारू, निखिल द्विवेदी, हिमानी वासनिक, कांति बंजारे
कल जारी सूची में प्रवीण मेश्राम, पर्यटन मंडल के सदस्य निखिल द्विवेदी, मेहुल मारू, हिमानी वासनिक और क्रांति बंजारे को प्रदेश सचिव के रूप में जवाबदारी दी गई है। प्रवीण मंत्री अकबर के खासम खास माने जाते हैं। उनकी यह नियुक्ति अकबर की पसंद पर की गई है।

पर्यटन मंडल सदस्य निखिल सचिव के तौर पर संगठन में काम करेंगे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के कट्टर समर्थक मेहुल मारू को भी सचिव बनाया गया है। इसी तरह हिमानी वासनिक और क्रांति बजारे को भी सचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद युवा नेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल है।


शाहिद-थानेश्वर महासचिव
प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में शाहिद भाई और थानेश्वर पटिला को महासचिव नियुक्त किया गया है। दोनों वर्तमान में इसी पद पर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में थानेश्वर और शाहिद को महासचिव पद की दोबारा जिम्मेदारी मिली है। दोनों नेता इसी पद पर पहले भी काम सम्हाल रहे हैं। पटिला और शाहिद को संगठन का अच्छा खासा अनुभव है।

Advertisements

You cannot copy content of this page