back to top

गरियाबंद : अतिथि व्याख्याता पद के लिए आवेदन आमंत्रित…

गरियाबंद 03 मार्च 2021- गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए गणित विषय के एक रिक्त पद पर अध्यापन कार्य के लिए अतिथि व्याख्याता हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए है। आवेदक आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर 03 मार्च से 09 मार्च 2021 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। ई-मेल से प्राप्त आवेदन अमान्य होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य से मिली जानकारी अनुसार  आवेदक की शैक्षणिक योग्यता स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत एवं स्नातकोत्तर स्तर पर न्यूनतम 55 प्रतिशत प्राप्तांक होना अनिवार्य है।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को शासन के नियमानुसार छुट का प्रावधान है। नेट/सेट/पी.एच.डी./एम.फिल. आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। चयनित आवेदकों को प्रति व्याख्यान 200 रूपये जो प्रति दिवस 800 रूपये तथा प्रति माह अधिकतम 20 हजार 800 रूपये का भुगतान किया जायेगा। रिक्त पद पर नियमित प्राध्यापक/ सहायक प्राध्यापक के स्थानांतरण अथवा नियमित नियुक्ति होने पर अतिथि व्याख्याता की सेवायें स्वमेव समाप्त हो जायेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page