back to top

राजनांदगांव: गरीब-युवा-किसान-नारी के कल्याण से परिपूर्ण बजट – मधु

राजनांदगांव में नालंदा परिसर

Advertisements


डोंगरगढ़ में पुल तथा मां बम्लेश्वरी की परिक्रमा पथ का निर्माण

मुख्यमंत्री नगरोत्थान के तहत राजनांदगांव निगम का होगा पृथक विकास

राजनांदगांव / नवनिर्वाचित महापौर एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने छ.ग. सरकार के बजट की दिलखोल कर प्रशंसा की है। उनके अनुसार साय सरकार का बजट उनकी उम्मीदों से भी बढ़कर है। मुख्यमंत्री सहित वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने ऐसे पहलूओं को छुआ है, जिससे आगामी एक वर्ष में ही प्रदेश के गरीब, युवा, किसान तथा नारी कल्याण उत्थान में दिखाई देगा। छ.ग. निर्माता भारतरत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्मशती वर्ष को अटल निर्माण वर्ष घोषित कर सच्ची श्रद्धांजली दी गई है। बजट के महत्वपूर्ण बिन्दुओं का उल्लेख करते हुए महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से पूर्व सरकार द्वारा वंचित किए गए प्रदेश के 18 लाख हितग्राहियों को शर्तो में सरलीकरण कर आवास प्रदाय हेतु 8500 करोड़ रू., 20 हजार से अधिक भर्तियां, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना हेतु प्रदेश में 200 करोड़, अन्नदाताओं के वित्तीय विकास हेतु दलहन-तिलहन की एम.एस.पी. पर खरीदी की जाएगी। 17 नए नालंदा परिसरों की स्वीकृति में राजनांदगांव का शामिल होना तथा डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी का परिक्रमा पथ व पुल निर्माण स्वीकृती जिले के लिए उपलब्धि है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष एंव राजनांदगांव विधायक मानननीय डॉ. रमन सिंह जी का अभूतपूर्व योगदान है। शिक्षा व स्वास्थ्य पर 12 से 15 प्रतिशत राशि में वृद्धि उत्साहजनक है, जिसमें अस्पतालों में नवीन व आधुनिक मशीनों की उपलब्धता में वृद्धि होगी। नगरीय उत्थान हेतु 1500 करोड़ के प्रावधान में राजनांदगांव की उपलब्धता निश्चित ही अन्य स्थानों से अधिक होगी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट उम्मीद से बढ़कर अभूतपूर्व है, जिसमें किसी भी प्रकार के विकास से वंचित होने की गुंजाइश नहीं है। ऐसे अभूतपूर्व बजट के लिए माननीय विष्णुदेव साय जी, माननीय ओ.पी.चौधरी जी सहित माननीय डॉ. रमन सिंह जी के आभारी हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page