back to top

गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक…

गरिमामय आयोजन के लिए विभागों को सौंपेंगे दायित्व

Advertisements

 गौरेला पेंड्रा मरवाही 22 जुलाई 2025 / आगामी 15 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत ने अधिकारियों की बैठक ली। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में हर्षोल्लास और गरिमामय स्वतंत्रता दिवस आयोजन के लिए मैदान का समतलीकरण, साफ-सफाई, शामियाना-टेंट, कुर्सी, माइक, बैरीकेट, पेयजल, शौचालय, आमंत्रण पत्र, मंच की साज सज्जा-ध्वजा पताका, चौक-चौराहों पर देशभक्ति गीत का प्रसारण, परेड, मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश आदि व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग विभागों को दायित्व सौंपेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने, अंतिम तैयारी के पूर्व रिहर्सल सहित सभी आवश्यक तैयारियों के बारे में चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जिला खाद्य अधिकारी, सभी तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page