back to top

छत्तीसगढ़ जिला कोरबा में WDT सदस्य के पदों पर भर्ती…

कोरबा – राज्य जलग्रहण प्रबंधन एजेंसी (छ.ग.) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर कृषक नगर लाभांडी रायपुर का पत्र क्र. 989/ CGSWMA / 22 रायपुर दिनांक 27.12. 2022 के तहत स्वीकृत पद संरचना अनुसार WDC-PMKSY 2.0 योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में जिले में स्वीकृत परियोजनाओं मे परियोजना स्तर पर अधोवर्णित पदों व उनके सम्मुख दर्शाये गये विवरण अनुसार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सहित वांछित अर्हताधारी इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 20.03.2023 को सायं 5.30 बजे तक संपूर्ण योग्यता एवं अनुभव व प्रमाण पत्रों सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप मे पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से आमंत्रित किया जाता है।

Advertisements

पदों के नाम

  1. WDT सदस्य (यांत्रिकी)
  2. WDT सदस्य (आजीविका)

पदों की संख्या – 02 पद

आवेदन शुल्क

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता

WDT सदस्य (यांत्रिकी)

बी. टेक. (कृषि अभियांत्रिकी) / बी. ई. सिविल / दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिग्री अथवा डिप्लोमा रूरल टेक्नॉलाजी एण्ड मेनेजमेंट विषय में

WDT सदस्य (आजीविका ) –

बी. एस. सी. – (कृषि / वानिकी / उद्यानिकी / मत्स् य) / – BV& AHSC

वेतनमान

  1. WDT सदस्य (यांत्रिकी) – 31,450/-
  2. WDT सदस्य (आजीविका ) – 25,780/-

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन प्रारंभ : 02-03-2023

अंतिम तिथि : 20-03-2023

आवेदन प्रक्रिया

  1. आवेदन पत्र बंद लिफाफे में जमा करने की अंतिम तिथि 20 / 03 / 2023 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से कार्यालय उप संचालक कृषि, कृषि विभाग, जिला कोरबा (छ.ग.) को प्राप्त हो जाना चाहिए।
  2. उम्मीदवार लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम एवं प्रेषक के नाम एवं पत्र व्यवहार का पता एवं मोबाईल नंबर तथा दो स्वयं का पता लिखे लिफाफा 40-40 रू. का डाक टिकट सहित प्रेषित करेंगे।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

आधार कार्ड रंगीन

पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो

10 वी की अंकसूची (जन्म तिथि सत्यापन हेतु )

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।

रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

Advertisements

You cannot copy content of this page