back to top

VISION TIMES : घर के आंगन में खेल रहे 2 वर्षीय बच्चे के ऊपर भेड़िया ने किया हमला…

मां ने 3 किमी किया पीछा, लेकिन बच नहीं पाया ईश्वर

Advertisements

जगदलपुर, 4 मार्च। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोनार थाना क्षेत्र के ग्राम नैननार पटेलपारा में शुक्रवार की शाम को घर के आंगन में खेल रहे 2 वर्षीय बच्चे को एक जंगली भेड़िया ने उठाकर जंगल ले गया, जहां बच्चे को बचाने गई उसकी मां ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को उपचार के लिए मेकाज लाया गया।, लेकिन बच्चे की मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए मृतक ईश्वर की मां सुनकी मौर्य ने बताया की शुक्रवार की शाम को 2 वर्षीय ईश्वर अपने बड़े भाई के साथ घर के आंगन में खेल रहा था, जबकि उसकी मां आंगन के दूसरी ओर सब्जी बना रही थी की करीब 6 बजे के लगभग ईश्वर के रोने की आवाज सुनकर बाहर आई तो देखा की एक भेड़िया उसके बच्चे के ऊपर हमला कर रहा था।

साथ ही मां को देखने के बाद बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल की ओर भागा। बच्चे को ले जाता देख मां सुनकी भी भेड़िया के पीछे भागी। जहां 3 किमी दूरी पर अपने बच्चे को भेड़िया के मुंह में देखकर मां ने भेड़िया के ऊपर पत्थरो की बौछार कर दी। जिसके बाद भेड़िया ने बच्चे को छोड़कर मां को जंगल में दौड़ाया, मां अपने आप को बचाने के लिए भागी। लेकिन कुछ देर के बाद भेड़िया भी वहां से चला गया।

मां ने किसी तरह जंगल में रात को 2 घंटे के लगभग बच्चे की तलाश की, बच्चे को घायल देख मां उसे दूसरे लोगों की मदद से तोकापाल स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान ईश्वर की मौत हो गयी।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है, जबकि घर के आसपास रहने वाले परिवार अब अपने बच्चों को रात में निकलने से भी मना कर रहे है, मृतक ईश्वर की मां का कहना था की जंगल में रात ज्यादा होने के कारण ईश्वर उसे मिल नही रहा था। लेकिन जब मिला तो पूरा लहूलुहान हालत में था। शनिवार को बच्चे के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page