back to top

छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षक और अतिथि शिक्षक के पदों पर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार जानिए सम्पूर्ण प्रक्रिया…

जिला बालोद के द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक (Guest Teacher ) छात्रावास अधीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 25.04.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है । इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

Advertisements

पदों के नाम 

  1. अतिथि शिक्षक (पी.जी.टी. और टी.जी.टी) – 17 पद
  2. छात्रावास अधीक्षक – 02 पद

पदों की संख्या – 19 पद

आवेदन शुल्क 

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।

शैक्षणिक योग्यता 

1.TGT शिक्षक –

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 04 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री ।

2. PGT शिक्षक –

न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एनसीईआरटी के रिजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से संबंधित विषय में 02 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री ।

3. छात्रावास अधीक्षक –

शैक्षणिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक डिग्री

वांछनीय योग्यता – 1.मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में डिप्लोमा / स्नातक/ स्नातकोत्तर या बी.एड

2. शासकीय / शासकीय अनुदान प्राप्त संस्थान के आवासीय विद्यालय या छात्रावास में कार्य करने का न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव ।

वेतनमान 

(अ) पी.जी.टी एवं टी.जी.टी. हेतु

  • पीजीटी – रू. 45000/- प्रतिमाह
  • एवं टीजीटी – रू. 42000/- प्रतिमाह

(ब) छात्रावास अधीक्षक – रू.36000/- प्रतिमाह

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

  • आवेदन प्रारंभ : 31-03-2023
  • अंतिम तिथि : 25-04-2023

महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड रंगीन
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
  • 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
Advertisements

You cannot copy content of this page