back to top

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित जिले में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा मार्च अप्रैल 2023 के लिए विलम्ब शुल्क के साथ 15 जनवरी 2023 तक कर सकते हैं आवेदन

demo photo

राजनांदगांव 09 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा जिले में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा मार्च अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी। जिसके लिये मण्डल द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ 31 दिसम्बर 2022 तथा विलम्ब शुल्क के साथ 15 जनवरी 2023 तक की तिथि निर्धारित की गई है। जिले को 100 प्रतिशत शिक्षित करने हेतु उपरोक्त तिथि के भीतर शाला त्यागी, शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जुडऩे हेतु ओपन स्कूल की परीक्षा 10वीं एवं 12वीं में सम्मिलित हो सकते हंै।

Advertisements

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 14 जनवरी को
राजनांदगांव 09 जनवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में 14 जनवरी को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैठक में सभी संबंधितों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page