back to top

मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा….

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने राजनांदगांव विधानसभा के बूथ क्रमांक 127, दिग्विजय वार्ड ठेठवार पारा में मन की बात का 102 वा संस्करण का श्रवण कर कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब देश की जनता से मन की बात करते हैं तो पता चलता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नेतृत्व कितने मज़बूत और महान व्यक्तित्व के हाथों में हैं, जो देश के ग़रीब, किसान, व्यापारी व कर्मचारी से लेकर हर वर्ग के हितों की रक्षा के प्रति इतने सजग हैं।

Advertisements

जब वो मन की बात में छोटे से छोटे स्थानीय मुद्दे का भी ज़िक्र करते हैं तो भारतवर्ष के हर भारतीय के मन के तारों को झंझोरते हैं। टीबी मुक्त देश, लोकतंत्र का महत्व, योग का महत्व के साथ-साथ खिलाड़ियों का मनोहर बढ़ाने सहित अनेक विषयों का बहुत ही ख़ूबसूरती से अपनी ओजस्वी वाणी से प्रधानमंत्री जी से मन की बात में वर्णन सुनकर अपने आपको बहुत ही गौरवान्वित महसूस किया। उक्त कार्यक्रम में श्री मनोज बैद, सुश्री मणिभास्कर गुप्ता पार्षद, श्री बंशी साहू, श्री गणेश ताम्रकार सहित बुथ कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page