
आई- गॉट कर्मयोगी का सभी को अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग लेने आयुक्त ने दिए निर्देश
राजनांदगांव 18 अपै्रल। भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रथम चरण में मकान नम्बरिंग तथा प्रगणको को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। इसी कडी में अपै्रल माह के अंत तक ऑन लाईन जनगणना पोर्टर मंे जानकारी अप लोड करना है। नगर निगम के सभी अधिकारियो व कर्मचारियो ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को समझ नगर निगम सभागृह में सामुहिक रूप से ऑनलाईन जनगणना पोर्टर में जानकारी भरी। इस अवसर पर आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आई-गॉट कर्मयोगी का सभी को अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग लेने के लिए कहा।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा सहित निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो ने निगम सभागृह में एकत्रित होकर एक साथ अपने अपने मोबाईल से ऑनलाईन जनगणना पोर्टर पर स्वयं अपनी जानकारी भरी। आयुक्त के नेतृत्व में सभी कर्मियो ने पोर्टर पर अपना मोबाईल नम्बर दर्ज कर वन टाईप पासवर्ड प्रमाणीकरण कर आवास, पेयजल के अलावा परिवार संबंधी जानकारी दर्ज कर, डिजिटल संदर्भ संख्या प्राप्त किए। आयुक्त ने कहा कि जनगणना के दौरान संकलित डेटा पूर्णतः गोपनिय रहेगी, इस जानकारी का उपयोग सांख्यिकीय विश्लेषण और विकास योजनाओ के निर्माण के लिए किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अपने परिवार, परिचित से भी ऑनलाईन जानकारी भराना सुनिश्चित करे। साथ ही जिन कर्मचारियो की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है उन्हें 1 मई से घर घर जाकर जानकारी एकत्रित करना है। जिन लोगो के द्वारा ऑनलाईन जानकारी नही भरी जायेगी उनसे जानकारी भी अपलोड कराना है। शासन के निर्देशानुसार जनगणना कार्य के दौरान अवकाश प्रतिबंध किया गया है। अतः कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश पर नही रहेगे।
इस अवसर पर आयुक्त ने शासन की आई-गॉट कर्मयोगी योजना के संबंध में कहा कि उक्त ट्रेनिंग प्रोग्राम का सभी कर्मचारियो को अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग लेना है। जिनके द्वारा ट्रेनिंग नही लिया गया है, वे 30 अपै्रल तक सभी ट्रेनिंग पूर्ण कर लेवे, इसके लिए छोटे छोटे प्रोग्राम निर्धारित है। ट्रेनिंग के पश्चात सर्टिफीकेट डाउनलोड करना है। आई-गॉट कर्मयोगी योजना का प्रमुख उद्देश्य अधिकारियो व कर्मचारियो को विश्व स्तरीय सीखने, अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने और कौशल विकास के अवसरो के साथ सशक्त बनना है। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण निर्देशो का पालन गंभीरता से करना है, सभी कर्मचारी जनगणना एवं आई-गॉट कर्मयोगी जैसे महत्वपूर्ण कार्य का अनिवार्य रूप से पालन करना सुनिश्चित करेगे।










































