back to top

राजनांदगांव : IPL सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार…

राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बसंतपुर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नागपुर से फरार आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दरअसल, 6 अप्रैल को मोहारा नाला के पास संचालित ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सादिक खान फरार चल रहा था, जो “सांई ऐप” के जरिए सट्टा आईडी बनाकर बेचने का काम करता था।

Advertisements


तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को उसके नागपुर में होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम गठित कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सट्टा आईडी और पासवर्ड देने के बदले 5 हजार से 10 हजार रुपये तक वसूलता था, वहीं ऐप में तकनीकी समस्या आने पर उसे ठीक करने के नाम पर अतिरिक्त रकम भी लेता था। आरोपी पिछले करीब दो साल से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था।


पुलिस ने आरोपी के पास से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया है। इस मामले में जुआ प्रतिषेध अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page