back to top

राजनांदगांव: बारिश के पूर्व बडे नाली नाला की सफाई, प्रथम चरण में नाला सफाई पूर्णता की ओर, जे.सी.बी. एवं गैंग द्वारा सफाई जारी…

राजनांदगांव 18 अपै्रल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नाली नालो की सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मार्च से नाला सफाई प्रारंभ किया गया है चरणबद्ध शहर के प्रमुख नाली-नालो की सफाई कराई जा रही है। महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य का अमला प्रतिदिन नाला सफाई मेनुवल एवं जे.सी.बी. के माध्यम से कर रहे है। जिसकी सतत निरीक्षण भी महापौर श्री यादव, आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा किया जा रहा है, वही प्र.स्वाथ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव सभी नाला-नाली की सफाई का जायजा लेकर सफाई दरोगा को अपने अपने क्षेत्र में चरणबद्ध सफाई कराने मार्गदर्शन दे रहे है।

Advertisements

नाला सफाई के संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि बरसाती पानी का बहाव ठीक ढंग से होने प्रथम चरण में नंदई चौक से सिंदई चौक दोनो ओर, प्रभात नगर नाला, राजीव नगर सेन्टर पुलिया से अस्पताल चौक, इंदिरा नगर नाला से लोहा बाड़ा तक, कन्हारपुरी शीतला मंदिर एवं कर्मा भवन के सामने नाला, बीके नगर कच्चा नाला, शांति नगर नाला, लखोली मेन रोड नाला, महामाया चौक से कल्यााणिका देव स्थानक मंदिर तक नाला एवं भरकापारा के नालो की सफाई कराई जा रही है, शेष नालो की भी सफाई कराई जायेगी।

महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि जिन क्षेत्रों की नाला सफाई नहीं हुयी है वहा अविलंब सफाई प्रारंभ किया जाये। इसके अलावा अन्य नाले की सफाई जहॉ जे.सी.बी. से कराना संभव नहीं है वहा गैंग बनाकर सफाई कराया जाये। उन्होंने कहा कि जल शुद्धिकरण, सडे गले फल सब्जियों का विनिष्ष्टिकरण, फागिंग स्प्रे आदि कार्य ग्रीष्म ऋतु में बेहतर रूप से संपादित किया जाये। उन्होंने ग्रीष्म काल में होने वाले बीमारियों के रोकथाम व विभिन्न सफाई अभियान सम्पादित कराये जाने के साथ साथ जल शुद्धिकरण अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालकर जलशुद्धिकरण कराने निर्देशित किये।

इसके अलावा वार्डो में प्रतिदिन साफ सफाई कर कचरा उठाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुये शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त किया जावे। सभी सफाई कर्मी निर्धरित समय तक सफाई करना सुनिश्चित करेंगे, लंबे समय से अनुपस्थित कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही करे। स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता लाकर जनमानस को भी स्वच्छता से जोडे।

Advertisements

You cannot copy content of this page