back to top

जांजगीर-चांपा : पूर्ण लाकडाऊन का उल्लंघन, तहसीलदार जांजगीर की अगुवाई में कल सुबह लिया जायजा….

10 हजार 200 रूपए का वसूला जुर्माना,
अनावश्यक घूमने वालों को कनबुच्ची,उठक- बैठक की सजा,

      जांजगीर-चांपा,16 मई,2021कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने संपूर्ण जिले को 31 मई तक कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए इस अवधि में प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लाकडाऊन घोषित किया है। आज रविवार को संपूर्ण लाक डाऊन का पालन कराने  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर के निर्देश पर नायब तहसीलदार सीता शुक्ला के नेतृत्व में  सुबह 5 बजे  राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा तहसील जांजगीर अंतर्गत कचहरी चौक एवं बीटीआई चौक में बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही करते हुए -10,200  रुपए के चालान काटे गए। इस दौरान अनावश्यक घूमने वाले लोगों को कान पकड़ाकर उठक -बैठक कराया गया।

Advertisements


      जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने‌ और जनस्वास्थ्य की ब्यापक सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी लोगों से कंटेन्मेंट जोन, रविवार को संपूर्ण लाकडाऊन और कोविड -19, के सुरक्षा प्रोटोकॉल काल का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है। नियमों, निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page