back to top

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्लेसमेंट कैम्प आयोजित,20 जून को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैम्प…

राजनांदगांव 16 जून 2023। जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 20 जून 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव में गिन्नी फिलामेंट मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा टे्रनी के 10 एवं मशीन ऑपरेटर के 80 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प आयोजित कर भर्ती की जाएगी। टे्रनी पद के लिए आईटीआई से फिटर व्यवसाय एवं मशीन ऑपरेटर के लिए दसवीं एवं बारहवी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Advertisements


उप संचालक  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने बताया कि आवेदकों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। जो आवेदक उक्त पद पर जाने हेतु इच्छुक हैं वे अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित तिथि में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय तहसील परिसर राजनांदगांव पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page