back to top

मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित….

राजनांदगांव 16 जून 2023। मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 30 जून 2023 तक कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई कलेक्टोरेट परिसर संयुक्त जिला कार्यालय भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगाव में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। जिसके अंतर्गत विधिक सह परीवीक्षा अधिकारी, लेखापाल, किशोर न्याय बोर्ड राजनांदगांव के सहायक सह कम्प्यूटर आपरेटर, शासकीय विशेष गृह बालिका राजनांदगांव के परीवीक्षा अधिकारी, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालिका राजनांदगांव के हाउस मदर, शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह बालक राजनांदगांव हाउस फादर, पैरामेडिकल स्टॉफ के 1-1 पद तथा आउटरीच वर्कर के 2 पद के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राजनांदगांव जिले की वेबसाईट, कार्यालय कलेक्टर, जिला पंचायत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page