
भटगांव, जिला दुर्ग। शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव में अभेद्य सेल्फ डिफेंस अकादमी छत्तीसगढ़ एवं इनर व्हील क्लब दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे शिक्षकों के योगदान को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र खेतान एवं विशेष अतिथि रजनी साहू, जनपद सदस्य दुर्ग रहीं। कार्यक्रम में ग्राम भटगांव के सरपंच उपेंद्र देशमुख एवं उप सरपंच कमल नारायण साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब दुर्ग की प्रेसिडेंट निधि देश लहरा, सेक्रेटरी जसलीन कौर, आईएसओ संगीता राजगढ़िया, एडिटर मोनिका खेतान एवं प्रोजेक्ट हेड नीति बलेवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं अभेद्य सेल्फ डिफेंस अकादमी छत्तीसगढ़ की ओर से डायरेक्टर एवं हेड कोच योगेश्वर मानिकपुरी, डायरेक्टर एवं टेक्निकल कोच अंजना राजवीर सिंह, संरक्षक बी. बाबू स्वामी, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक कमलेश लहरे एवं योगा प्रशिक्षक अमित कुमार नेताम उपस्थित रहे।
शिक्षकों का किया गया सम्मान
इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भटगांव के प्रधान पाठक परमानंद बंछोर, सहायक शिक्षक सुमन शर्मा, डगेश्वरी पारकर, डिलन ठाकुर एवं उषा साहू तथा स्वयंसेवी शिक्षक नूतन साहू एवं कविता यादव का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण के साथ उनके भविष्य और समाज की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने वाले ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के महत्व को और मजबूत करते हैं।
समारोह में शिक्षकों के समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। आयोजन ने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के साथ समाज में ‘गुरु सम्मान’ की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया।











































