back to top

डोंगरगांव में रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान में चोरी, करीब 2 लाख के जेवरात पार…

डोंगरगांव। नगर में चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अज्ञात चोर लगातार सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। बीते दिवस नगर में एक रिटायर्ड एएसआई के सूने मकान में सेंधमारी करते हुए अज्ञात चोरों ने दो लाख के जेवरात उड़ा दिये।

Advertisements

जानकारी के अनुसार स्थानीय वार्ड नं. 15 सत्यम नगर तिगाला पेट्रोल पम्प के करीब रहने वाले रिटायर्ड एएसआई विगत दिवस परिवार सहित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने कवर्धा गये थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन रात में जब उनका पुत्र अकेला डोंगरगांव वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, साथ ही घर के अंदर स्थित एक कक्ष में रखे मुख्य आलमारी का सामान बिखरा पड़ा हुआ है।

उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद दूसरे दिन सुबह परिजन पहुंचे और देखा तो सामने दरवाजा का लाक टूटा हुआ था तथा भीतर कमरा में रखा आलमारी खुला था।

साथ ही आलमारी में रखा एक नग सोने का हार, एक जोड़ी सोने काटाप्स, दो नग सोने की अंगूठी, चांदी का पायजेब 15 तोला, चांदी का झालर लगा पायल एक जोड़ी, चांदी का पायल एक जोड़ी, चांदी का लॉकेट, चांदी का दो नग छोटा प्लेट, दो नग चांदी का छोटा चम्मच, चांदी का दो नग छोटा गिलास, चांदी का दस जोड़ी बिछिया, कुल कीमती एक लाख 95 हजार रू. अज्ञात चोरों द्वारा चार जुलाई से सात जुलाई के बीच घर का दिवाल फांदकर और सामने कमरा का ताला तोड़कर भीतर रखे अलमारी को खोल कर चोरी कर ले गये थे। पुलिस ने इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 305 (ए) तथा 331(4) के तहत् मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।

बता दें कि नगर महित आसपास के ग्रामों में लगातार चोर गिरोह सक्रिय है, जो सूने मकानों को एक के बाद एक निशाना बनाने में लगे हुए हैं। बीते दिनों खुज्जी के कबीर हार्डवेयर में हुई चोरी के खुलासे के बाद पुलिस के सामने अपने ही विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी के घर हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ने की बड़ी चुनौती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page