back to top

राजनांदगांव में दिनदहाड़े वृद्धा पर हमला, सोने के गहने लूटकर फरार हुआ बदमाश…

राजनांदगाँव। शहर के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली में अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर वृद्धा को हंसिया से वार कर घायल कर दिया और सोने के गहने लूटकर फरार हो गया। घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की है।

घटना के बाद घायल जयंती बाई साहू (60) ने सिटी कोतवाली थाना पहुँचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी। पता चला है कि पुलिस को मौका-ए-वारदात से किसी प्रकार के फुटेज नहीं मिले हैं। ऐसी आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि घटना को अंजाम देने बाले महिला और परिवार की पुख्ता जानकारी रखते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page