back to top

तुरंत नया मोबाइल दिलाने की जिद ने ले ली छात्र की जान…

बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की जिद के कारण एक 12 वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। दरअसल 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने परिवार वालों से तुरंत नया मोबाइल दिलाने की मांग की। देरी होने पर उसने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली।

Advertisements

मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम तरौद का बताया जा रहा है। धमतरी अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बालोद से लगे ग्राम तरौद निवासी 12वीं कक्षा के छात्र भुवनेश्वर कुमार कोसरे ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। ऋऋषि कुमार कोसरे ने पुलिस को बताया कि भुवनेश्वर कुमार कोसरे उसका छोटा भाई है, जो कक्षा 12वीं में आत्मानंद स्कूल बालोद में पढ़ता था।

बीती रात लगभग 10 बजे भुवनेश्वर ही अभी मोबाइल खरीदने की जीत करने लगा। पिता ने कहा कि दो. चार दिन बाद खरीद देंगे। भुवनेश्वर ने अपने बड़े पिताजी को फोन कर कहा कि मोबाइल नहीं खरीद रहे हैं तो मैं भाग जाऊंगा, मर जाऊंगा, परिवार वालों को डबल खर्चे में डाल दूंगा। अगले दिन सुबह 9 बजे स्कूल ड्रेस पहन कर वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकला।

गांव की नहर पुलिया के पास बैठा था, उसी समय उनके दोस्त वहां आ गए, तो भुवनेश्वर ने कहा कि पिताजी को फोन लगाओ, मैं जहर सेवन कर लिया हूं। उसके दोस्तों ने फोन कर बताया। इलाज के लिए बालोद के जिला अस्पताल ले गए, जहां वह खुद तुरंत पहुंचा। वहां से धमतरी डीसीएच अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page