back to top

दंतेवाड़ा : सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत 06 पदों की भर्ती हेतु 18 जून तक किया जा सकता है दावा आपत्ति…

दंतेवाड़ा, 13 जून 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत 06 पदों की भर्ती हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर से विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका जिला स्तर पर दिनांक 11 मार्च से 25 मार्च 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किया गया था,

Advertisements

प्राप्त आवेदनों को विभागीय समिति द्वारा स्कूटनी किया गया एवं जिला स्तरीय संचालन समिति से अनुमोदन पश्चात् दावा आपत्ति प्रकाशित किया जा रहा है जिसे जिले के वैबसाईट www.dantewada.nic.in में देखा जा सकता है। दावा आपत्ति दिनांक 12 जून से 18 जून 2025 तक लिखित आवेदन पत्र के साथ संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास के कक्ष क्रमांक 231 में आवेदन पत्र जमा कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page