back to top

दन्तेवाड़ा : पंडेवार में शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन पालन नहीं करने पर लगा 20 हजार रुपये का जुर्माना….

दन्तेवाड़ा 20 मई 2021जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोगों में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शादी और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है. इसके बाद भी वैवाहिक कार्यक्रमों में अधिक संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन की टीम ने विवाह समारोह का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Advertisements

इस दौरान कहीं भी कोरोना गाइडलाइन का पालन होते नहीं दिखा। दंतेवाड़ा तहसील के ग्राम पंडेवार में निर्धारित संख्या से अधिक लोगों के विवाह समारोह में शामिल होने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने एवं भीड़ नहीं करने कि समझाईश दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page