back to top

दादी की हत्या कर खून से की मंदिर की पुताई…

नंदिनी थाना क्षेत्र में बीती रात 35 साल के एक युवक ने अपनी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। खासबात यह है कि हत्या के बाद युवक ने अपनी दादी के खून से मंदिर को पोता और लिख दिया शिव यही है। इस पूरे कांड के बाद युवक ने खुद का गला काट लिया। घटना की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस तक खबर पहुंची और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है वहीं हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार यह हैरान करने वाला मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के गांव ननकट्टी का है। बीती रात को गुलशन गोस्वामी (35) ने अपनी ही दादी रुखमणि गोस्वामी (70) की बेरहमी से हत्या कर दी। गुलशन ने अपनी दादी के हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिया और धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गुलशन काफी देर तक खड़ा रहा और जब उसे विश्वास हो गया कि उसकी दादी की मौत हो चुकी है, उसके बाद खून को समेटकर शिव मंदिर के गर्भगृह ले गया। शिवलिंग के चारों तरफ दादी के खून से पुताई कर दी।

आरोपी गुलशन गांव में अपनी दादी के साथ ही रहता था। पुलिस जब पहुंची तब गुलशन अचेत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि गुलशन ने मंदिर की पुताई के बाद खुद का गला काटने का प्रयास किया और बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी गुलशन को अस्पताल पहुंचाया है।

हत्या की वजह पुलिस को पता नहीं चल पाया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बहरहाल मंदिर में जिस प्रकार गुलशन ने खून से पुताई कर शिव यही है लिखा उसे प्रतीत होता है कि वह कोई तंत्र सिद्धि कर रहा था। हालांकि यह केवल अनुमान है और असल सच्चाई आरोपी से पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page