back to top

दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ-पैर बनाने जनपद स्तरीय शिविर 14 से 19 जून तक….

राजनांदगांव 13 जून 2023। दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ-पैर बनाने के लिए जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन 14 से 19 जून 2023 तक सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसके अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में 14 जून 2023 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में 15 जून 2023 को, जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में 16 जून 2023 को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में 19 जून 2023 को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को सकुशल लाने एवं वापस ले जाने की जिम्मेदारी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई है।

Advertisements

शिविर आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत चिकित्सकों एवं सहायकों की व्यवस्था का दायित्व खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया है।उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों का कृत्रिम हाथ-पैर बनाने के लिए डोंगरगांव विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में विशाल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया था।

शिविर में उपस्थित दिव्यांग हितग्राहियों का फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर माना कैम्प रायपुर के तकनीकी दलों द्वारा माप लेकर उनका कृत्रिम हाथ-पैर तैयार किया जा रहा है। विशाल हेल्थ कैम्प में अनुपस्थित ऐसे पात्र हितग्राही जो हाथ-पैर से दिव्यांग हैं, हाथ-पैर टेढ़े-मेढ़े है, जिनको कैलीपर्स की आवश्यकता है। जो किन्ही कारणों से शिविर में उपस्थित नहीं हो सके, उन छूटे हुए हितग्राहियों का कृत्रिम हाथ-पैर की माप लेने के लिए पुन: जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page