back to top

दुर्ग : पटरी पार क्षेत्र 7 दिनों में जल संकट से होगा मुक्त हनुमान नगर व ट्रांसपोर्ट नगर पानी टंकी से इसी सप्ताह जल आपूर्ति…..

दुर्ग/शहर में पेयजल की व्यवस्था को बेहतर करने एवं अमृत मिशन के मंथर गति से चल रहे कार्यों को गति देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल लगातार सक्रिय हैं। पिछले सप्ताह ही विधायक वोरा ने अमृत मिशन के कार्यों की निष्पादन एजेंसी व मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त पीडीएमसी के अधिकारियों की जमकर क्लास लेते हुए हर 7 दिन में कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे उसी कड़ी में आज विधायक व महापौर ने 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट पहुंच कार्यों का निरीक्षण किया।

Advertisements

वोरा ने कहा कि पटरी पार के वार्डों में अतिशीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता है ट्रांसपोर्ट नगर व हनुमान नगर की नवनिर्मित पानी टंकियों को इसी सप्ताह तैयार कर वार्ड नं 15 करहिडीह क्षेत्र व वार्ड 19 से 22 के निवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ की जाए। साथ ही वार्ड नंबर 39, 31 व 32 के लिए शिक्षक नगर टंकी को नवीन पाइप लाइन से जोड़ने व सिकोला भाठा एवं एसटीएफ कालोनी बघेरा में भी सही प्रेशर से पानी सप्लाई के लिए रविवार तक का अल्टीमेटम दिया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने अमृत मिशन के अधिकारियों को पार्षदों से संपर्क कर एजेंसी द्वारा किए जा रहे नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर फिटिंग के कार्यों का फीड बैक लेकर सभी वार्डों में कनेक्शन प्रदाय को गति देने के निर्देश दिया। इस दौरान एमआईसी दीपक साहू, पार्षद बृजलाल पटेल, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, प्रकाश गीते एल्डरमैन अंशुल पांडेय जल विभाग से ए आर राहंगडाले, नारायण ठाकुर मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page