back to top

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में दिनांक 09 जनवरी, 2024 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें फील्ड बायोलाॅजिस्ट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें बी.एससी. कृषि और बी.टेक. कृषि के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में गैलेंट ग्रीन कंपनी, रायपुर ने विद्यार्थियों का प्लेसमेंट किया।

Advertisements

कंपनी की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राकेश देवांगन ने गूगल मीट के माध्यम से विद्यार्थियों का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह प्लेसमेंट ड्राइव भारती विश्वविद्यालय के सीओओ श्री प्रभजोत सिंह भुई के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इसमें प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की कोऑर्डिनेटर श्रुति राव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैंपस ड्राइव से पूर्व प्रोफेशनल स्पीकर श्री सिद्धार्थ द्वारा विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए टिप्स और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि भारती विश्वविद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page