back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ली बैठक…

– कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, पेयजल, स्वल्पाहार, साफ-सफाई, पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Advertisements

– अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

राजनांदगांव 09 जनवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरट सभाकक्ष में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को दायित्व सांैपे। उन्होंने मुख्य अतिथि आगमन, 

ध्वजारोहण के कार्यक्रम के साथ ही बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, पेयजल, स्वल्पाहार, साफ-सफाई, पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी होगा। 

कलेक्टर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित झॉकी तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव श्रीमती सलमा फारूकी, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page