back to top

दुर्ग : महमरा एनीकेट का महापौर बाकलीवाल ने किया निरीक्षण नदी के अंदर भाग और तट किनारे से पूरा कचरा हटवायें और सफाई नियमित रखें-महापौर….

दुर्ग 11 मई ! महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज निगम अधिकारियों के साथ जीवनदायनी शिवनाथ नदी महमरा एनीकेट की साफ-सफाई का निरीक्षण किये । उन्होंने नदी के अंदर भाग और बहाव वाले क्षेत्र से पूरा कचरा अच्छी तरह से निकालकर सफाई करने कहा । उन्होंने तट किनारे भी पड़े कचरों को उठाने निर्देश दिये । उन्होंने कहा शिवनाथ तट पर हजारों लोग आत हैं अतः तट क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई किया जावे । स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक मेनसिंग मंडावी,विकास यादव,नागरिक दिलीप बाकलीवाल एवं अन्य मौजूद थे ।

Advertisements


इस संबंध में महापौर बाकलीवाल ने बताया कि शिवनाथ नदी एनीकेट में कचरा और गंदगी की लगातार शिकायत मिल रही थी । जिसका निरीक्षण किया गया है। दुर्ग और भिलाई शहर की जीवनदायनी शिवनाथ नदी एनीकेट को स्वच्छ रखना आवश्यक है। हजारो की संख्या में लोग तट पर आते हैं तट पर पूजापाठ के अलावा अन्य क्रियाएॅ करते हैं वहाॅ भी अधिक मात्रा में कचरा पड़ा हुआ है जिसे भी उठाने निर्देशित किया गया है।

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कहा शिवनाथ नदी एनीकेट और तट की नियमित सफाई के रुटिन में रखें । शिवनाथ नदी में एनीकेट के ऊपर से पानी बह रहा है । उन्होंने बताया इस संबंध में आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएसपी से बात किया गया है कि एनीकेट में जल्द से जल्द बैरीकेट्स लगाया जाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page