back to top

दुष्कर्म के आरोपी को लालबाग पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार…


राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने दुष्कर्म और आपराधिक धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अटल आवास, पेंड्री निवासी रमेश साहू (48 वर्ष) ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 351(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 11 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया।


न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page