back to top

निगम आयुक्त मरकाम ने पानी सफाई एवं निर्माण कार्य का लिया जायजा,लखोली जनता कालोनी व बैगा पारा में पानी सफाई के संबंध में वार्डवासियो से की चर्चा…

लखोली जनता कालोनी व बैगा पारा में पानी सफाई के संबंध में वार्डवासियो से की चर्चा

Advertisements

आडिटोरियम मरम्मत कार्य व नवागांव टेंचिंग ग्राउण्ड पहुॅच, कचरा निपटान प्रक्रिया देखी

राजनांदगांव 11 जुलाई। नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर मरकाम आज सुबह पानी, सफाई का हाल जानने लखोली क्षेत्र पहुचे इसी के साथ उन्होंने आडिटोरियम मरम्मत कार्य का जायजा लिया और नवागांव टेंचिग ग्राउण्ड का निरीक्षण कर कचरा निपटान प्रक्रिया देखी।


वार्ड निरीक्षण की कडी में आज सुबह आयुक्त श्री मरकाम कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षण श्री दीपक श्रीवास्तव के साथ लखोली जनता कालोनी, बैगा पारा में साफ सफाई देख रहवासियो से पानी सफाई के संबंध में चर्चा किए। रहवासियो ने बताया कि पानी दोनो समय पर्याप्त पानी आ रहा है, सफाई भी हो रही है। आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में बारिश के मौसम मे मौसमी बिमारी की आशंका होने के आधार पर प्रतिदिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने अटल आवास का निरीक्षण कर रहवासियो से साफ सफाई रखने, कचरा स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस दिए।


लखोली में ही प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासो का निरीक्षण कर आबंटन के संबंध में जानकारी लिए। कार्यपालन अभियंता श्री खाण्डे ने जानकारी दी कि विधिवत प्रक्रिया कर आवास आबंटन किया जाता है। अनाधिकृत प्रवेश करने वालो को नोटिस दी गयी है, कुछ पात्र कब्जाधारी राशि जमा कर रहे है, जिन्हे विधिवत आबंटन की जायेगी। इसी प्रकार आयुक्त श्री मरकाम ने आडिटोरियम का निरीक्षण कर शेष मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने तथा परिसर की सफाई कर घास व कटिली झाडिया काटने के निर्देश दिए।


टेंचिंग ग्राउण्ड में कचरा निपटान करने की विभिन्न प्रक्रियाओं का आयुक्त श्री मरकाम ने जायजा लेकर सभी मशीने दुरूस्त कर, एसएलआरएम सेन्टरों के अलावा घर से ही कचरा पृथक कराकर ले तथा टेचिंग ग्राउण्ड मेे लाकर कचरा निपटान प्रक्रिया में तेजी लाने कहा। उन्होंने टेचिंग ग्राउण्ड के एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर रजिस्टर की जॉच किये और प्रतिदिन आने वाले गीला कचरा सुखा कचरा की मात्रा की जानकारी लेकर एसएलआरएम सेन्टरों में ही कचरा पृथककरण कर निपटान करने के निर्देश दिये और कहा कि सडको, नालियों, मुक्कडों से निकलने वाले कचरा ही टेचिंग ग्राउण्ड में लावे। उन्हांेने खाद बनाने की प्रक्रिया देख गीला कचरा से अधिक से अधिक खाद बनाने के निर्देश दिये।

Advertisements

You cannot copy content of this page