back to top

नई दिल्ली: भारत में रोजाना एक लाख नए कोविड मामले, 61वें दिन में सबसे कम, लगातार 11वें दिन दो लाख से कम नए मामले…

भारत के सक्रिय मामले आज गिरकर 14,01,609 हुये

Advertisements

लगातार 25वें दिन नये मामलों से अधिक दैनिक रिकवरी

राष्ट्रीय रिकवरी दर का रुझान कायम; रिकवरी दर बढ़कर 93.94 प्रतिशत पहुंची

पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड के 1,000,636 नये मामले दर्ज किये गये। दो महीनों में यह आंकड़ा सबसे कम है। देश में लगातार 11वें दिन दो लाख रोजाना से कम नये मामले दर्ज किये गये हैं। यह ‘समग्र सरकारी तंत्र’ की भावना के तहत केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत प्रयास और सहयोग से मुमकिन हो सका है।

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देश का सक्रिय केस-लोड दूसरे दिन भी 15 लाख से नीचे कायम रहा है। आज उसकी दर 14,01,609 है। सात दिनों से लगातार केस-लोड 20 लाख से नीचे बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों में कोविड मामलों में कुल गिरावट 76,190 दर्ज की गई। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजीटिव मामलों का महज़ 4.85 प्रतिशत हैं।

कोविड-19 संक्रमण से उबरने वाले लोगों की तादाद बढ़ रही है। इसके साथ ही भारत में रोजाना रिकवरी लगातार 25वें दिन भी नये मामलों से अधिक रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,74,399 लोग कोविड से उबरे हैं।
पिछले 24 घंटों में रोजाना नये मामलों के मुकाबले 73,764 की और रिकवरी दर्ज की गई है।

महामारी की शुरूआत से संक्रिमत होने वाले कुल लोगों में से 2,71,59,180 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। इस आधार पर रिकवरी दर 93.94 प्रतिशत बैठती है, जिसमें लगातार बढ़ोतरी का रुझान बना हुआ है।
देश में पिछले 24 घंटों में कुल 15,87,589 जांचें की गईं। आमूल रूप से देखा जाये, तो भारत में अब तक 36.6 करोड़ (36,63,34,111) से अधिक जांचे हो चुकी हैं।
एक तरफ देश में जांचों को बढ़ाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पॉजीटिविटी में लगातार गिरवाट नजर आ रही है। दैनिक पॉजीटिविटी दर आज 6.34 प्रतिशत रही। यह 14वें भी लगातार 10 प्रतिशत से कम पर कायम है।

टीकाकरण के मोर्चे पर देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 23.27 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
आज सात बजे सुबह तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के आधार पर 32,68,969 सत्रों के जरिये कुल 23,27,86,482 टीके लगाये गये।

Advertisements

You cannot copy content of this page