back to top

राजनांदगांव : नवपदस्थ कलेक्टर ने कलेक्टोरेट स्थित कार्यालयों का किया भ्रमण,विभाग प्रमुखों से ली कार्यों की जानकारी…

राजनांदगांव 07 जून 2021- नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टोरेट स्थित कार्यालयों का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यालयों में पहुंचकर विभाग प्रमुखों से कार्यों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान नजूल शाखा, ई-जिला प्रबंधक शाखा, लैण्ड रिकार्ड, लेखा शाखा, आबकारी विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, जिला खनिज न्यास शाखा, शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, मॉर्डन रिकार्ड रूम, सभाकक्ष, वीडियो कांफ्रेसिंग रूम का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर लता उर्वशा, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर डॉ. दीप्ती वर्मा, ई-जिला प्रबंधक सौरभ मिश्रा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page