back to top

नारायणपुर: एक नक्सली को गिरफ्तार करने में नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता…

नारायणपुर- डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।

Advertisements

पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर कल छोटेडोंगर की पुलिस पार्टी द्वारा नारायणपुर में सोनधर वट्टी पिता रसिया वट्टी उम्र 47 वर्ष जाति गोड़ निवासी मंदोड़ा को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.03.2021 को ग्राम बुकिंनतो पुलिया के पास पुलिस वाहन को बम विस्फोट कर वाहन को क्षति पहुचाने की घटना जिसमें 05 जवान शहीद एवं 22 जवान घायल हुए थे, जिसमें शामिल होना स्वीकार करने पर गत 19 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

पुलिस ने गस्त के दरमयान मोटर सायकल से जा रहे राम लाल नेताम 48 वर्ष निवासी ईरपानारपारा झारावाही थाना पुरूषनार (मिलिशया सदस्य ) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टूलबॉक्स में डेटोनेटर, बैटरी सेल व बिजली वायर जप्त किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page