back to top

कोंडागाँव: कोरोना वैक्सीन नहीं लगाने को लेकर कोंडागांव में महिलाओं ने मितानिनों की कर दी जमकर पिटाई…

कोंडागांव। कोरोना वैक्सीन नहीं लगाने को लेकर कोंडागांव में महिलाओं ने मितानिनों की जमकर पिटाई कर दी। मितानिनों के साथ हुई मारपीट के मामले को राज्य महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है।

Advertisements

मामले में अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कार्रवाई की बात कही है। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने ट्वीट कर बताया कि मितानिनों के साथ मारपीट मामले को महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। कार्रवाई के लिए अधिकारियों से बात करती हूं।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव के अरंगुला में जब मितानिनों ने गांव वालों को टीका लगाने के लिए बुलाने गई तो महिलाओं ने वैक्सीन लगाने से इंकार कर दिया। समझाइश के बाद भड़की महिलाओं ने मितानिनों की पिटाई कर दी। वहीं टीका नहीं लगवाना कहकर भगा दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page