back to top

नारायणपुर : हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष कश्यप ने 26 नग कर्मचारी आवास के लिए किया भूमिपूजन….

2 करोड़ 87 लाख 53 की लागत से होगा निर्माण
ना
रायणपुर, 2 जून 2021हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने आज यहां नारायणपुर जिला मुख्यालय में न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु 26 नग आवास गृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

जिला मुख्यालय पर न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु निर्मित होने वाले आवासों के लिए कुल 2 करोड़ 87 लाख 53 हजार रूपये की लागत आयेगी। इस राशि से विभिन्न प्रकार के कुल 26 नग आवास तैयार किये जायेंगे। इनमें 1 नग जी टाईप, 15 नग एच टाईप एवं 10 नग आई टाईप आवास गृहों का निर्माण किया जायेगा। इन आवासों के निर्माण पूर्ण होने पर न्यायालयीन कर्मचारियों को आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। 

Advertisements

You cannot copy content of this page