back to top

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भू-खण्ड पर आवास निर्माण एवं नवीन आवास क्रय के लिए दिया जाएगा 50 हजार रूपए का अनुदान…

राजनांदगांव 28 जून 2023। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की शुरूआत की गई है। योजनांतर्गत तीन वर्ष से निरंतर पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भू-खण्ड पर आवास निर्माण व नवीन आवास क्रय के लिए 50 हजार रूपए अनुदान दिया जाएगा।

Advertisements

पति व पत्नी दोनों के मंडल में पंजीकृत हितग्राही होने की स्थिति में योजना का लाभ एक ही हितग्राही को दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। आवेदक श्रमेव जयते मोबाईल एप, विभागीय पोर्टल, संबंधित क्षेत्राधिकारिता के श्रम कार्यालय अथवा किसी भी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै।

योजना का लाभ लेने के लिए एक वर्ष की अवधि के भीतर या 90 दिवस कार्य के रूप में कार्य का नियोजन प्रमाण-पत्र, भूखण्ड शासकीय पट्टा, मान्यता पत्र आबादी, भू-अधिकार पत्र, आधार कार्ड, स्वघोषणा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की मूलप्रति की आवश्यकता होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page